फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity failure in district hospital for two hours, dialysis could not be done

Budaun News: जिला अस्पताल में दो घंटे बिजली गुल, नहीं हो सके डायलिसिस

Thu, 08 Feb 2024 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure in district hospital for two hours, dialysis could not be done
जिला अस्पताल में बिजली के कारण नही हो सकी मरीज की डायलिसिस। संवाद
एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के लिए भी भटकते रहे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला अस्पताल में दो घंटे बिजली गुल होने से डायलिसिस नहीं हो सके, जिस कारण मरीजों को काफी परेशानी हुई। इस दौरान एक्सरे और अल्ट्रासाउंड सुविधा भी ठप रही तो विभिन्न जांचें भी नहीं हो सकीं। बाद में बिजली आई तो मरीजों और तीमारदारों ने राहत की सांस ली।
जिला अस्पताल की बिजली सालों से रामभरोसे चल रही है। कभी दो घंटे तो कभी पूरा दिन बिजली न आने का सिलसिला यहां बना रहता है। बुधवार को करीब 12 बजे के आसपास अचानक जिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। ऐसे में विभिन्न जांचों के साथ एक्सरे और अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके तो डायलिसिस के लिए आए मरीजों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

इस्लामिया इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाले रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सुबह ही पंजीकरण करा लिया था। बिजली गुल होने के कारण उन्हें डायलिसिस के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ा। डायलिसिस सेंटर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बिजली गुल होने कारण दो घंटे तक डायलिसिस के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ा। बता दें कि जिला अस्पताल में बिजली जाने पर जनरेटर नहीं चलाए जाते।सीटी स्कैन अनुभाग के पास अलग से भी जनरेटर है जो जरूर चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed