फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity contract workers raised slogans against layoffs

Budaun News: छंटनी करने के विरोध में विद्युत संविदा कर्मियों ने की नारेबाजी

Mon, 03 Feb 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity contract workers raised slogans against layoffs
उझानी के विद्युत उप केंद्र पर धरना देते संविदा कर्मी। स्रोत-स्वयं
बदायूं। कार्यदायी संस्था का ठेका समाप्त होने और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से 40 फीसदी संविदा कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी गई है। इसके विरोध में सोमवार को जिले के तीन विद्युत उपखंडों पर संविदा कर्मचारियों ने सभा कर प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


जिले में 1015 संविदा कर्मचारी कार्यरत थे। जनवरी में कार्यदायी संस्था का ठेका समाप्त हो गया। इसके चलते प्रदेश भर में संविदा कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो गई। जिले के चारों विद्युत वितरण खंडों से 269 संविदा कर्मचारियों को हटाया गया है। इसके चलते सोमवार को बिसौली, उझानी और बदायूं के विद्युत वितरण खंडों पर संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहर के सब स्टेशन पर जिला महामंत्री जापान सिंह की अगुवाई में विरोध-प्रदर्शन हुआ। संविदा कर्मचारियों को पुनः कार्य पर रखने की मांग की गई। जिला महामंत्री ने कहा कि मध्यांचल ऊर्जा प्रबंधन बिना किसी पूर्व सूचना के कर्मचारियों को काम से हटा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि अचानक कर्मचारियों को हटाना गलत है। कर्मचारियों की संख्या कम होने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी। इसलिए पुराने सभी कर्मचारियों को कार्य पर रखा जाए। विरोध सभा में विपिन कुमार, मुसब्बिर अली सिद्दीकी, अवध पटेल, प्रमोद मिश्रा, सुरेश चंद्र पाल, श्रीकृष्णा, टीटू पटेल, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।




सड़क से लेकर कोर्ट तक की लड़ाई लड़ेंगे : हर्षवर्धन
बदायूं। विद्युत वितरण खंड उझानी में 86 कर्मचारियों को हटाया गया है। इसको लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन के अगुवाई में उझानी खंड परिसर में विरोध सभा हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन हटाए गए कर्मचारियों के लिए सड़क से लेकर कोर्ट तक की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान विरोध सभा में जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, मुनेंद्र पाल सिंह, रामप्रकाश भारती, सत्यपाल शर्मा, अनिल कुमार पाल, राज पटेल, सोहनलाल आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

उझानी के विद्युत उप केंद्र पर धरना देते संविदा कर्मी। स्रोत-स्वयं

उझानी के विद्युत उप केंद्र पर धरना देते संविदा कर्मी। स्रोत-स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed