फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity connection surrendered, yet RC of 37 thousand was cut

Budaun News: सरेंडर बिजली कनेक्शन पर भेजी 37 हजार की आरसी, एक्सईएन ने जांच का आदेश दिया

Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection surrendered, yet RC of 37 thousand was cut
बदायूं। पावर कॉरपोरेशन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिजली कनेक्शन सरेंडर करने और बिना किसी बकाया के बाद भी पावर कॉरपोरेशन ने आरसी जारी कर दी। इसके बाद संग्रह अमीन ने जब वसूली के लिए संबंधित पर दबाव बनाया तो शिकायत अधिकारियों से की गई। अब मामले में एक्सईएन प्रवेश कुमार ने जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शहर के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. विनय गुप्ता की कोराना की दूसरी लहर के दौरान मौत हो गई थी। डॉ. विनय गुप्ता से पहले उनकी पत्नी भावना गुप्ता की भी मौत हो गई थी। भावना गुप्ता के नाम से घरेलू बिजली कनेक्शन था। डॉ. विनय गुप्ता ने पत्नी के निधन के बाद फरवरी, 2021 में कनेक्शन को सरेंडर करा दिया था। पावर कॉरपोरेशन का उन पर कोई बकाया भी नहीं था। डॉ. विनय गुप्ता के एक ही बेटा डॉ. वत्सल गुप्ता है। डॉ. वत्सल मेडिकल के छात्र हैं। हाल ही में वह छुट्टी पर घर आए हुए थे।
विज्ञापन

शनिवार को उनके पास संग्रह अमीन प्रदीप सक्सेना पहुंचे और उनको पावर कॉरपोरेशन के 37 हजार, 265 रुपये के बकाया संबंधी आरसी के बारे में बताया। पावर कॉरपोरेशन से बिना किसी बकाया के बावजूद आरसी जारी होने की बात मालूम होने पर वह दंग रह गए। मंगलवार को डॉ. वल्सल ने इसकी शिकायत एसडीओ पनबड़िया यश भारद्वाज से की। इसके बाद उन्होंने एक्सईएन प्रथम खंड प्रवेश कुमार से शिकायत की। कनेक्शन सरेंडर करने और बकाया न होने संबंधी सभी कागजात भी अधिकारियों को दिखाए। मामला संज्ञान में आने के बार एक्सईएन ने जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बकाया आरसी, बिना कनेक्शन बिल के कई मामले
बिना बकाया के आरसी और बिना बिजली कनेक्शन के बिल जारी किए जाने के मामले अक्सर देखने को मिलते हैं। पावर कॉरपोरेशन की इस लापरवाही का खामियाजा बेवजह लोगों को भुगतना पड़ता है। उनकी भाग दौड़ बढ़ जाती है। शहर से लेकर गांवों तक इसी तरह के हालात हैं। बिजली बिलों में त्रुटियां आम बात हैं। इसके बाद भी कर्मचारी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं जा रहे। एसडीओ पनबड़िया यश भारद्वाज ने बताया कि बिना बकाया के आरसी जारी किए जाने संबंधी शिकायत आई है। शिकायतकर्ता को डिवीजन ऑफिस भेजा गया है। यह चूक डिवीजन स्तर की है।

सरेंडर किए गए बिजली कनेक्शन की आरसी जारी किए जाने संबंधी शिकायत जानकारी में आई है। शिकायतकर्ता ने मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है। पूरे प्रकरण में जांच का आदेश दिया गया है। बिना बकाया के आरसी जारी की जाने संबंधी शिकायत गंभीर है, कार्रवाई की जाएगी। -प्रवेश कुमार, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed