{"_id":"62f4096476eb1c7b16704b02","slug":"electricity-badaun-news-bly4941299105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपकेंद्र पर पांच दिन से चल रहा किसानों का धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपकेंद्र पर पांच दिन से चल रहा किसानों का धरना खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। बिजली सप्लाई में सुधार समेत कई मांगों को लेकर बिजली उपकेंद्र पर पांच दिन से चल रहा भाकियू का धरना बुधवार को खत्म हो गया। तहसीलदार अशोक सैनी के हस्तक्षेप के बाद किसान धरना खत्म करने को राजी हो गए। एक्सईएन रामलाल को किसानों ने आठ सूत्री ज्ञापन भी दिया।
क्षेत्र में बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या के विरोध में भाकियू ने पांच अगस्त को बिजली उपकेंद्र पर धरना शुरू कर दिया था। किसानों इस्लामनगर केंद्र से जुड़े संभल जिले के गांवों को अलग करने की मांग के साथ भुसाया में प्रस्तावित उपकेंद्र निर्माण, लभारी फीडर पर विद्युत व्यवस्था सुचारू करने की मांग कर रहे थे। बुधवार को तहसीलदार अशोक सैनी धरनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होने किसानों से बात की। एक्सईएन रामलाल को भी बुला लिया गया। किसानों ने एक्सईएन को आठ सूत्री ज्ञापन दिया। तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद एक्सईएन ने किसानों की मांगों का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, रामाशंकर शंखधार, प्रेमपाल सिंह, रमेश चंद्र, नंदराम शर्मा, राजवीर सिंह यादव, जयपाल सिंह आदि रहे।