{"_id":"621244eab8ae747cda14faba","slug":"electricity-badaun-news-bly4760329122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के ढाई हजार घरों में छह घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के ढाई हजार घरों में छह घंटे ठप रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पनबड़िया बिजली उपकेंद्र के रोजा फीडर पर रविवार को मरम्मत के कारण शहर के ढाई हजार घरों में छह घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। सोमवार को भी लाइन मरम्मत के छोटे-मोटे कामों के बीच ट्रिपिंग की समस्या हो सकती है।
पनबड़िया बिजली उपकेंद्र के रोजा फीडर से शहर के जवाहरपुरी, मधुवन कॉलोनी, चंद्रशील कॉलोनी और ब्राह्मपुर जुड़े हैं। इन मोहल्लों में ढाई हजार से ज्यादा बिजली उपभोक्ता है। फीडर पर पिछले कुछ दिनों से ट्रिपिंग की समस्या हो रही थी। इसके चलते पावर कॉरपोरेशन ने रविवार को अवकाश के दिन रोजा फीडर पर मरम्मत का काम कराया। सुबह 11 से पांच बजे तक मरम्मत के कारण रोजा फीडर से जुड़ेे इलाकों में बिजली कटौती की गई। इसके कारण फीडर से जुड़े जवाहरपुरी, मधुवन कॉलोनी, चंद्रशील कॉलोनी और ब्राह्मपुर में ढाई हजार से ज्यादा घरों में बिजली ठप रही।
एसडीओ पनबड़िया नीरज गोवाड़ी का कहना है कि ज्यादातर काम पूरा कर लिया गया है। कुछ काम बचा हैं उनको सोमवार को पूरा किया जाएगा। सोमवार को कुछ इलाकों में समस्या हो सकती है। शहर में चामुंडा चौक से शब्बीर हसन खां की कोठी तक भी लाइन शिफ्टिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। संवाद