फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity

बूंदाबांदी के बीच शहर में कई जगह बिजली गुल

Thu, 06 Jan 2022 06:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity
बदायूं। बूंदाबांदी का शहर की बिजली सप्लाई पर असर हुआ। पनबड़िया का मंडी फीडर ठप होने के कारण बुधवार रात शहर का एक बड़ा इलाका अंधेरे में रहा। रोडवेज बस स्टैंड के पास भी ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के कारण सप्लाई प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बूंदाबांदी के कारण बुधवार शाम से ही ट्रिपिंग की समस्या होने लगी। देर शाम कई बार तेज बूंदाबांदी हुई तो लोकल फाल्ट होने लगे। मीराजी चौकी, कोतवाली, ढाक वाली ज्यारत उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में समस्या हुई। लोकल फाल्ट के कारण रात नौ बजे से 12 बजे तक शहवाजपुर, लोची नगला, पटियाली सराय, नई सराय आदि इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इधर बूंदाबांदी के कारण मंडी फीडर ठप होने के कारण एक बड़े इलाके में करीब चार घंटे तक बिजली ठप रही। हालांकि, लोकल फाल्ट ठीक करने के प्रयास रात में ही चालू कर दिए गए, लेकिन बारिश के कारण इसमें समय लगा। इस कारण बृहस्पतिवार सुबह के वक्त बिजली सप्लाई चालू हो सकी।
विज्ञापन

-
बुधवार को दिन और फिर रात में हुई बूंदाबांदी के कारण कुछ स्थानों पर लोकल फाल्ट हुए थे। मंडी फीडर में भी तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण बुधवार रात शहर के कुछ इलाकों को बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नीरज गोवाड़ी, एसडीई पनबड़िया
-
एचटी लाइन में ब्रेक डाउन से रात भर ठप रही बिल्सी में बिजली सप्लाई
बिल्सी। नगर में बुधवार पूरी रात बिजली सप्लाई ठप रही। दरअसल, एचटी लाइन में ब्रेकडाउन हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे के बाद सप्लाई चालू हो सकी।
बुधवार को दिन में उझानी बिजली उपकेंद्र में 33 केवीए लाइन का केबल बॉक्स जलने के कारण बिजली सप्लाई ठप हो गई। केबल बॉक्स बदलने के बाद सप्लाई चालू की गई तो उझानी से बिल्सी जा रही एचटी लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। इस कारण पूरे नगर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे के बाद बिजली सप्लाई चालू हो सकी। नगर के लोगों का कहना है कि जब से बिल्सी कस्बे को उझानी 132 केवीए बिजली उपकेंद्र से जोड़ा गया है तब से यहां लगातार समस्या बनी हुई है। अक्सर बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। लाइन लंबी होने के कारण लोकल फाल्ट होते रहते हैं। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि नगर में एचटी लाइन जर्जर होने के कारण इस तरह की समस्या हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed