{"_id":"5d5d40558ebc3e6c44780922","slug":"electricity-badaun-news-bly3730889153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के मौसम में सहसवान में भी मंडरा रहा करंट का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के मौसम में सहसवान में भी मंडरा रहा करंट का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। बिजली के लटकते तारों और सड़क किनारे वर्षों पहले के जर्जर पोलों को हटाकर नगर में अंडरग्राउंड केबल डालने का मकसद बिजली से हो रहे हादसों से बचाने का भले ही हो, लेकिन अंडरग्राउंड केबल को जमीन के भीतर बिछाने का काम जिस तरह किया गया है, वह खुले तारों से भी ज्यादा घातक साबित हो सकता है। इसको लेकर बरसात के मौसम में नगरवासियों को चिंता सता रही है कि भविष्य में कोई जनहानि न हो जाए।
नगर में अंडरग्राउंड केबल कार्य के दौरान लापरवाही बरतने केे वजह से कई जगह बारिश में दिक्कत हो सकती है। अंडरग्राउंड केबल पूरे नगर को करंट की चपेट में ले सकती है। अंडरग्राउंड केबल को मापदंड के हिसाब से जमीन में गहराई पर नहीं डाला गया। बिजली के लगे केबल बॉक्स लॉक तक नहीं किए गए हैं। उनके खुले रहने से किसी भी दिन बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। नगर में कई स्थानों पर लाइन शुरू न होने से लंबे समय से लगे केबल बॉक्स बच्चों के खेलने का साधन बनकर रह गए हैं। कई जगहों पर लगे केबल बॉक्स टूट भी गए हैं।
कुछ मोहल्लों में अंडरग्राउंड जंक्शन बॉक्स में लगी एमसीबी हल्की क्वालिटी की होने से अपनी क्षमता से आधे एंपियर का करंट भी सहन नहीं कर पा रही है। इस कारण फाल्ट की स्थिति में कर्मचारियों की ओर से एमसीबी को हटाकर डायरेक्ट कनेक्शन किए जा रहे हैं, जो घातक साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति में बॉक्स के पास जाने पर करंट का खतरा बना रहता है। नगर में कई पशु भी इसकी चपेट में आ चुके है।
विज्ञापन
ऊंचाई पर नहीं लगाए गए जंक्शन बॉक्स
- बारिश के मौसम में बड़े नाले जिन गलियों में चलते है वहां जंक्शन बॉक्स ऊंचाई पर नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में बारिश होने की स्थिति में बॉक्स के पानी में डूबने से पूरे नगर में करंट का खतरा मंडरा रहा है। ऐसी स्थिति में किसी भी बड़ी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। बीते एक साल में दर्जन भर से अधिक बे जुबानों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
अंडर ग्राउंड केबल पर अभी काम चल रहा है। पावर कॉरपोरेशन के हैंडओवर इसे अभी तक नहीं किया गया है। हालांकि ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि वह केबल जंक्शन बॉक्स के दरवाजों को बंद कर ताला डाले, साथ ही कहा है कि अगर कोई जानबूझकर केवल जंक्शन बॉक्स के दरवाजे तोड़ रहा है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
-सतेंद्र कुमार, एसडीएम, सहसवान