फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity

तार टूटने से रात भर गुल रही लोची नगला समेत आसपास की बिजली

Wed, 03 Jul 2019 06:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
Electricity
बदायूं। गर्मी में लोड बढ़ते ही शहर में तार टूटने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस वजह से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह केबल बॉक्स का तार टूट जाने की वजह से कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। संविदा कर्मचारियों के वापस लौटने पर विभागीय अधिकारियों को राहत मिली, इसके बाद काम तेजी से शुरू हुआ।
विज्ञापन

जैैसे-जैसे गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है, वैसे-वैसे ही ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ता जा रहा है। इस वजह से शहर में जगह-जगह फाल्ट होने लगे हैं। नवादा से दातागंज चुंगी ओर जा रही 11 हजार की लाइन मंगलवार दोपहर में टूट गई, जिसे सही करने का प्रयास किया गया। शाम को केबल जोड़ा गया, लेकिन कुछ देर चल पाने के बाद में वह दोबारा टूट गया, जो बुधवार दोपहर में सही हो सका। इसकी वजह से रात भर लोची नगला समेत आसपास कई मोहल्लों की बिजली रात भर गुल रही। इधर दातागंज चुंगी के पास में सुबह छह बजे केबल बॉक्स फट गया, जिसकी वजह से नेकपुर, कलक्ट्रेट, सिविल लाइंस, डीएम आवास आदि क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। जानकारी मिलने पर विभाग के अधिकारी प्राइवेट कर्मचारियों को लेकर बिजली सही करने के लिए पहुंच गए। दोपहर में बाद में ये सप्लाई शुरू हो गई। इधर लखनऊ में चल रही संविदा कर्मचारियों की हड़ताल भी खत्म हो गई। ऐसे में दोपहर के समय कई संविदा कर्मचारी काम पर लौट आए। इससे विभागीय अधिकारियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

जंक्शन बॉक्स में उतरे करंट से दो कुत्ते मरे
बदायूं। बारिश होने के बाद अंडरग्राउंड केबल एक बार फिर जानलेवा साबित होती जा रही है। पिछले तीन चार माह में कई जानवरों की करंट से मौत हो चुकी है। बंदर तो आए दिन करंट का शिकार होते रहते हैं। बुधवार को नई सराय मोहल्ला में दो कुत्ते जंक्शन बॉक्स में आ रहे करंट की चपेट में आकर मर गए। लोगों ने जब कुत्तों को कंरट से मरते देखा तो उन्हें करंट दौड़ने का पता चला। इससे मोहल्लेवासियों में डर फैल गया। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस बारे में कर्मचारियों को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं आया। काफी देर बाद तक किसी के न आने पर कुछ लोग उपकेंद्र पर पहुंचे और मामले की जानकारी दी तो कर्मचारियों ने आकर बॉक्स सही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed