फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   electrcity

अंडरग्राउंड केबल को लेकर कार्यदायी संस्था व पालिका में फिर रार

Thu, 04 Aug 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
electrcity
नगर पालिका के ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी गई अंडरग्राउंड केबल। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में अंडरग्राउंड बिजली केबल को लेकर एक बार फिर नगर पालिका और कार्यदायी संस्था राज कॉरपोरेशन लिमिटेड में ठन गई है। कार्यदायी संस्था का कहना है कि नगर पालिका काम नहीं करने दे रही। गांधी ग्राउंड में चल रहे काम को रुकवा दिया गया और करीब 25 लाख की बिजली केबल भी पालिका ने कब्जे में ले ली। काम कर रहे कर्मचारियों को हड़काया भी गया।
विज्ञापन

अंडरग्राउंड केबल को लेकर 2016 से ही विवाद चल रहा है। करोड़ों रुपये का यह प्रोजेक्ट अब तक पूरा नहीं हो सका है। अंडरग्राउंड लाइन भी अब तक पावर कॉरपोरेशन को हैंडओवर नहीं हो सकी है। कार्यदायी संस्था इन दिनों लाइन हैंडओवर कराने के लिए छोटी-मोटी कमियों को दूर करा रही है। मंगलवार को कर्मचारी गांधी ग्राउंड के अंदर पड़ी केबल को बदलने में लगे हुए थे। शहर में कई अन्य स्थानों पर भी काम चल रहा था। राज कॉरपोरेशन लिमिटेड के मैनेजर देवेंद्र सिंह का कहना है कि नगर पालिका से कुछ कर्मचारी और चेयरमैन दीपमाला गोयल के बेटे मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने काम रुकवा दिया और मौके पर पड़ी करीब 25 लाख रुपये की केबल भी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले गए।
विज्ञापन

इधर, चेयरमैन दीपमाला गोयल का कहना है कि बिना नगर पालिका की अनुमति के सड़कों को खोदा जा रहा है। गांधी ग्राउंड में आने वाले दिनों में मेला का आयोजन होना है। यहां भी बिना अनुमति के केबल डालने का काम किया जा रहा था। इसको लेकर नगर पालिका की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
4.21 करोड़ का नहीं मिल रहा हिसाब
नगर पालिका क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से नगर पालिका को 4.21 करोड़ का भुगतान किया गया था, लेकिन इस रकम का कार्यदायी संस्था या फिर नगर पालिका के पास हिसाब ही नहीं है। चेयरमैन दीपमाला गोयल का कहना है कि कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की ओर से इस भुगतान के संबंध में कोई अभिलेख ही नहीं दिखाए जा रहे। इधर, मैनेजर देवेंद्र सिंह का कहना है कि भुगतान नगर पालिका को किया गया है। नगर पालिका को रकम का हिसाब रखना चाहिए। बेवजह काम में रुकावट पैदा करने से काम में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed