फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

प्रथम चरण कल, होगा 12 सौ प्रत्याशियों के भाग्य फैसला

Thu, 08 Oct 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Thu, 08 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक इस्लामनगर में 292 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां एक लाख दो हजार 120 मतदाता 81 मतदान केंद्र तथा 157 मतदेय स्थलों पर मतदान कर सकेंगे। इस्लामनगर में 32 सामान्य श्रेणी, 21 संवेदनशील, 20 अति संवेदनशील तथा आठ प्लस अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सहसवान में 353 प्रत्याशियों के लिए एक लाख 49 हजार एक सौ 99 मतदाता मतदान करेंगे। यहां 128 मतदान केन्द्र तथा 215 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जिसमें 63 सामान्य श्रेणी, 30 संवेदनशील, 27 अति संवेदनशील एवं आठ प्लस अति संवेदनशील मतदान शामिल हैं। ब्लाक दहगवां में 103 मतदान केन्द्रों तथा 215 मतदेय स्थलों पर 360 चुनाव प्रत्याशियों के लिए एक लाख 43 हजार 629 मतदाता वोटिंग करेंगे, यहां 54 सामान्य श्रेणी, 18 संवेदनशील, 20 अतिसंवेदनशील तथा 11 प्लस अति संवेदनशील मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रथम चरण में कुल 312 मतदान केन्द्र तथा 587 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जिसमें कुल 149 सामान्य श्रेणी, 69 संवेदनशील, 67 अतिसंवेदनशील एवं 27 प्लस अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किए गए हैं। मतदान को सकुशल कराने के लिए ब्लाक इस्लामनगर को एक जोन एवं 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है। यहां आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए जाएंगे। दहगवां को दो जोन तथा 16 सेक्टर में बांटा गया है और 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। सहसवान में भी दो जोन और 16 सेक्टर बनाए गए हैं, यहां आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

 
तृतीय चरण के लिए 1674 उम्मीवारों ने कराया नामांकन

बदायूं। पंचायत सामान्य निर्वाचन के तृतीय चरण में ब्लाक दातागंज, समरेर, म्याऊं, उसावां सहित जिला पंचायत के नौ वार्डों का 17 अक्टूबर को मतदान होगा। चारों क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अब तक कुल 1674 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल कर दिए हैं और अब तक कुल 1831 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह एवं सात अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की अवधि में ब्लाक दातागंज में 355 पर्चों की बिक्री 339 उम्मीदवारों ने नामांकन करा लिया है। समरेर में 349 नामांकन पत्रों की बिक्री और 322 पर्चे दाखिल हुए हैं। ब्लाक म्याऊं में 505 पर्चों की बिक्री हुई और 454 नामांकन पत्र दाखिल हुए। ब्लाक उसावां में 462 नामांकन पत्रों की बिक्री के सापेक्ष 412 पर्चे भरे गए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के आरओ परियोजना निदेशक डीआरडीए रामरक्षपाल ने बताया है कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 160 पर्चों के बिक्री के सापेक्ष 147 नामांकन पत्र अब तक दाखिल किए जा चुके हैं।

प्रथम चरण का चुनाव
जिला पंचायत/ क्षेत्र पंचायत सीट और प्रत्याशियों का ब्योरा
ब्लाक दहगवां
जिला पंचायत कुल सीट- 04
प्रत्याशी जो चुनाव मैदान में हैं- 52
क्षेत्र पंचायत कुल सीटें- 98
निर्विरोध सीट- 03
प्रत्याशी जो चुनाव मैदान में हैं-360

ब्लाक सहसवान
जिला पंचायत कुल सीट- 04
प्रत्याशी जो चुनाव मैदान में हैं- 57
क्षेत्र पंचायत कुल सीटें- 105
निर्विरोध सीट- 06
प्रत्याशी जो चुनाव मैदान में हैं-360

ब्लाक इस्लामनगर
जिला पंचायत कुल सीट- 02
प्रत्याशी जो चुनाव मैदान में हैं- 51
क्षेत्र पंचायत कुल सीटें- 69
प्रत्याशी जो चुनाव मैदान में हैं-292
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed