{"_id":"7c9478c7fd14b3a79a2bc131fdd1bf81","slug":"election-hindi-news-107","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
सहसवान।
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष डॉ. क्रांति कुमार ने कहा चुनाव नजदीक आते ही सपा सरकार में विधायक और मंत्रियों के नरम रुख के साथ ही अधिकारियों के पेच कसना शुरू करने की बात होने लगती हैं, जबकि चार साल के कार्यकाल में लूट, डकैती, हत्या और गरीबों की हकतलफी का बोलबाला रहता है। बीजेपी राम मंदिर का मुद्दा उठाकर हिंदू समाज के वोटों को छलने की प्रयास करती है। बिल्सी विधायक हाजी बिट्टन ने कहा कि जनता बसपा को छोड़कर अन्य राजनीतिक पार्टियों से तंग आ चुकी है। बसपा के बढ़ते जनाधार को देखकर विपक्षी पार्टियों के नेता भी बसपा में शामिल होने की जुगत लगा रहें हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय वाल्मीकि, हाजी अरशद, राममूर्ति लाल, हेमेंद्र आर्य, जावेद इकबाल, डॉ. सत्यवीर सिंह, रूमाली सिंह, आदिल अंसारी, मोहम्मद आरिफ, शंकरलाल, डॉ. शाहेजमा, सुलेमान खां, सईर्दुरहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन