{"_id":"6202c7b796789223524b5509","slug":"election-badaun-news-bly474906985","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए जलाई अलख, अफसरों ने शपथ भी दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए जलाई अलख, अफसरों ने शपथ भी दिलाई
विज्ञापन
मतदान जागरुकता को बदायूं क्लब में बनाया गया सेल्फी प्वाइंट। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। मंगलवार को बदायूं क्लब पहुंचकर डीएम ने एसएसपी और सीडीओ के साथ मतदान जागरूकता महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने डीएम व एसएसपी के हाथ पर ‘14 फरवरी को आओ मतदान करें’ की मुहर लगाई। क्लब में बनाए गए शानदार सेल्फी प्वाइंट पर प्रेक्षकगणों, डीएम व एसएसपी ने पहुंचकर फोटो खिंचवाई। छात्राओं ने गीत-गाकर अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में फर्स्ट टाइम वोटर, समूह की महिलाओं, थर्ड जेंडर, डॉक्टर, टीचर, वकील, पुलिस, पंचायत सहायक सहित 79 वर्ष की बुजुर्ग महिला रसमीनन ने रैंप पर वॉक कर मतदान के प्रति अपनी जागरूकता व उत्साह का संदेश दिया। मतदान संबंधी गीतों पर मूकबधिर बच्चों व अन्य स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। प्रेक्षक, डीएम व एसएसपी ने गुब्बारे हवा में छोड़े। डीएम ने अच्छी प्रस्तुति देने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रेक्षक कौशिक हल्दर, कपिल मीना, मुरलीधर मलिक, पुलिस प्रेक्षक राजशेखर निरंजन, डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने का अधिकार है।
मतदान के दिन 14 फरवरी को सभी व्यक्ति पहले मतदान करें और उसके बाद ही जलपान करें। प्रत्येक मतदाता का दायित्व है कि वह स्वयं अपने साथ कम से कम 10 अन्य मतदाताओं को वोट डालने के लिए बूथ पर ले जाए। महिलाएं भी सबसे पहले वोट डालें और उसके बाद भोजन व अन्य काम करें। क्लब के सचिव अक्षत अशेष ने वोट की अपील संबंधी अपने वीडियो सांग को रिलीज किया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने अभिनय किया है। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
--
युवाओं को दिलाई मतदान करने की शपथ
बदायूं। नेहरु युवा केंद्र की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि रत्नेश यादव व अमरदीप राठौर ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। वहीं युवाओं को मतदान करने की शपथ दिलाई।
डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि मतदान को सुनिश्चित करना हमारा परम कर्तव्य है। देश के विकास के लिए मतदान अत्यंत आवश्यक है। सभी युवा निर्भीक और निष्पक्ष मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। कहा कि जल की बिना जीवन संभव नहीं है। हम सब लोग जल बचाएं और अपना जीवन बचाएं। अमरदीप राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रवेंद्र पाल सिंह, संजीव कुमार श्रीवास्तव, गगन गुप्ता, रूबी, सेन कुमारी, एकता, आरती शर्मा, दीप्ति मौजूद रही। संवाद