{"_id":"61e32721ee6ff472ef68c186","slug":"election-badaun-news-bly47265486","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा प्रत्याशियों के नामांकन कलक्ट्रेट में होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा प्रत्याशियों के नामांकन कलक्ट्रेट में होंगे
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नामांकन कक्षों का जायजा लेतीं डीएम, एसएसपी, एडीएम प्रशासन। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बदायूं। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नामांकन की तैयारियां का डीएम ने जायजा लिया। छह विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नामाकंन पत्रों की बिक्री और जमा करने के लिए जगहों को प्रस्तावित किया गया। डीएम ने बताया कि सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नामांकन कक्ष कलक्ट्रेट परिसर में ही बनाए गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया सहित अन्य अधिकारियों के साथ नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। साथ ही निर्देश दिए कि बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था, आवागमन के रास्तों, वाहन पार्किंग सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को जल्द पूरा कर लें, क्योंकि 21 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र जमा होने शुरू होंगे, इनकी अंतिम तिथि 28 जनवरी है। जांच 29 और नाम वापसी 31 जनवरी को होगी। जबकि जिले में मतदान 14 फरवरी को होगा। वहीं मतगणना का काम 10 मार्च को होगा। डीएम ने बताया कि बिसौली विधानसभा के लिए एडीएम प्रशासन (न्यायालय), सहसवान के लिए एडीएम एफआर (न्यायालय), बिल्सी के लिए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, बदायूं सदर के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय, शेखूपुर के लिए सिटी मजिस्ट्रेट / कलक्टर कक्ष (न्यायालय), दातागंज के लिए गंगा एक्सप्रेस वे कार्यालय (कक्ष संख्या दो) में नामांकन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।