{"_id":"61e3272bd9ff1855436816d3","slug":"election-badaun-news-bly4726543163","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के दौरान कार्मिक करें कोविड-19 के नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के दौरान कार्मिक करें कोविड-19 के नियमों का पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। लोकसभा चुनाव में हुई गलतियों से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने इस बार विधानसभा चुनाव में कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए दो कॉलेजों का चयन किया है। क्योंकि पिछली बार एक कॉलेज का चयन होने की वजह से वहां पर काफी भीड़ हो गई थी। ऐसे में वहां पर काफी कार्मिक पॉजिटिव आए थे। इसको लेकर डीएम ने कॉलेज में जाकर स्थिति का जायजा लिया।
शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन, सीडीओ/कार्मिक अधिकारी ऋषिराज सहित अन्य अधिकारियों के साथ राजकीय महाविद्यालय व शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचीं। प्रशासन ने इस बार दोनों कॉलेजों में कार्मिकों को प्रशिक्षण देेने की तैयारी की है। डीएम ने कहा कि यहां आने के बाद में कार्मिक अपनी शंकाओं का समाधान प्रशिक्षण के दौरान करा लें। मतदान में किसी भी प्रकार की लापरवाही को माफ नहीं किया जाएगा। सभी कार्मिक कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए निर्वाचन में दिए गए निर्देशों व कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्मिकों को पहले से ही निर्देशित कर दिया जाए कि मास्क अनिवार्य रूप से पहनें। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन भी करें। इस मौके पर डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, डीसी मनरेगा रामसागर यादव आदि मौजूद रहे।