फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

दिव्यांगों और बुजुर्गों से घर जाकर पूछिए, कहां डालेंगे वोट

Fri, 14 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
election
नगर पालिका हॉल में बीएलओ को निर्देश देते एसडीएम सदर। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। नगर पालिका हॉल में एसडीएम सदर ने बीएलओ की बैठक ली। इसमें उन्होंने चुनाव संबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि बीएलओ अपनी भूमिका को समझते हुए अपने दायित्वों का बखूबी से निर्वहन करें। दिव्यांगों और बच्चों से घर जाकर पूछें कि वे वोट कहां डालेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम सदर एसपी वर्मा ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका हॉल में विधानसभा 115 व 116 के अंतर्गत आने वाले बीएलओ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में 14 फरवरी को मतदान है, ऐसे में मतदान से पहले की सभी तैयारियों को समय रहते पूरा कर लिया जाए। बीएलओ चिह्नित बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के घरों पर जाएं और उनके सहमति पत्र लें, जो लोग पोस्टल बैलेट से मतदान करना चाहते हैं ताकि चुनाव के दौरान उनके लिए अलग से व्यवस्था कराई जा सके। बीएलओ इस बात का ध्यान रखें कि बुजुर्ग की आयु 80 साल से अधिक होने चाहिए। उन्हीं से सहमति पत्र (फार्म 12 डी) को भरवाया जाए। बीएलओ बुजुर्ग व्यक्ति से आधार कार्ड की छाया प्रति अवश्य लें। वहीं ऐसे दिव्यांग मतदाता जिनकी 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता है, उनको भी घर से मतदान करने का ऑप्शन दिया जा रहा है। अगर ऐसे मतदाता घर से ही मतदान करना चाहते हैं तो उनसे दिव्यांगता प्रमाणपत्र लें।
विज्ञापन

इसके बाद में एसडीएम सदर ने कादरचौक और ककराला में स्थानीय पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ रूट मार्च किया। साथ ही लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed