{"_id":"61e07afd46c39f313f0c1c25","slug":"election-badaun-news-bly4724544142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों और बुजुर्गों से घर जाकर पूछिए, कहां डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों और बुजुर्गों से घर जाकर पूछिए, कहां डालेंगे वोट
विज्ञापन
नगर पालिका हॉल में बीएलओ को निर्देश देते एसडीएम सदर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नगर पालिका हॉल में एसडीएम सदर ने बीएलओ की बैठक ली। इसमें उन्होंने चुनाव संबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि बीएलओ अपनी भूमिका को समझते हुए अपने दायित्वों का बखूबी से निर्वहन करें। दिव्यांगों और बच्चों से घर जाकर पूछें कि वे वोट कहां डालेंगे।
एसडीएम सदर एसपी वर्मा ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका हॉल में विधानसभा 115 व 116 के अंतर्गत आने वाले बीएलओ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में 14 फरवरी को मतदान है, ऐसे में मतदान से पहले की सभी तैयारियों को समय रहते पूरा कर लिया जाए। बीएलओ चिह्नित बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के घरों पर जाएं और उनके सहमति पत्र लें, जो लोग पोस्टल बैलेट से मतदान करना चाहते हैं ताकि चुनाव के दौरान उनके लिए अलग से व्यवस्था कराई जा सके। बीएलओ इस बात का ध्यान रखें कि बुजुर्ग की आयु 80 साल से अधिक होने चाहिए। उन्हीं से सहमति पत्र (फार्म 12 डी) को भरवाया जाए। बीएलओ बुजुर्ग व्यक्ति से आधार कार्ड की छाया प्रति अवश्य लें। वहीं ऐसे दिव्यांग मतदाता जिनकी 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता है, उनको भी घर से मतदान करने का ऑप्शन दिया जा रहा है। अगर ऐसे मतदाता घर से ही मतदान करना चाहते हैं तो उनसे दिव्यांगता प्रमाणपत्र लें।
इसके बाद में एसडीएम सदर ने कादरचौक और ककराला में स्थानीय पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ रूट मार्च किया। साथ ही लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। संवाद