{"_id":"61d6eb698fa6122a4a720559","slug":"election-badaun-news-bly471661481","type":"story","status":"publish","title_hn":"अति संवेदनशील बूथों की कराई जाए वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अति संवेदनशील बूथों की कराई जाए वीडियोग्राफी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ में बैठक करतीं डीएम दीपा रंजन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कलक्ट्रेट में डीएम दीपा रंजन ने चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील बूथों की वीडियोग्राफी कराई जाए। साथ ही जिन कार्मिकों की ड्यूटी लगे उनके कोविड-19 का टीका लगने का प्रमाण पत्र लिया जाए। अगर किसी ने टीका नहीं लगवाया है तो उसका वेतन न निकाला जाए।
डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन के संबंध में सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं। चुनाव ड्यूटी करने वाले सभी कार्मिकों का शत-प्रतिशत दोनों डोज लग जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस कार्मिक की दोनों कोविड-19 टीकाकरण की डोज नहीं लगी है। उनका वेतन न निकाला जाए और जवाबदेही विभाग के कार्यालयाध्यक्ष की तय की जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों से कोविड-19 टीकाकरण की दोनों डोज लगने संबंधी प्रमाण पत्र भी लिया जाए।
डीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिया कि विशेष तौर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण कर लिया जाए कि मतदान केंद्रों पर जाने के लिए रास्ता सही है। दिव्यांगजन तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को चिह्नित करा लिया जाए। इस अवसर पर डीआरओ प्रभुदयाल, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवर्धन शर्मा एवं उदित नारायण सेंगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद