फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   elecrricity problem

उपकेंद्र में आई खराबी, पांच घंटे ठप रही बिजली सप्लाई

Fri, 23 Apr 2021 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
elecrricity problem
कुंवरगांव। कस्बे के कुछ इलाकों के साथ आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में बृहस्पतिवार को करीब पांच घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। शाम चार बजे के बाद खराबी दूर कर सप्लाई चालू की जा सकी। इसके बाद भी ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

कुंवरगांव स्थित 33 केवीए के उपकेंद्र में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे तकनीकी खराबी आ गई थी। इससे कस्बे के कई इलाकों के साथ ही यूसुफपुर, दुगरैया, गंज, हरिहरपुर, दरावनगर, अहरुइया, अर्सिस बर्खिन, हसनपुर आदि गांवों में भी बिजली सप्लाई ठप हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को दी। इसके बाद उपकेंद्र में आई कमी को दूर करने के लिए टीम जुटी। शाम करीब चार बजे तकनीकी खामी को दूर करने के बाद सप्लाई चालू की गई, लेकिन इसके बाद भी बार-बार ट्रिपिंग होती रही। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed