फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   elecrricity

कुरऊ बिजली उपकेंद्र से जुड़े आठ गांवों में बिजली ठप, किसान परेशान

Fri, 10 Sep 2021 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
elecrricity
सिलहरी। कुरऊ बिजली उपकेंद्र से जुड़े आठ गांवों की बिजली सप्लाई चौबीस घंटों से ठप है। पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी सप्लाई चालू नहीं हो सकी। ऐसे में किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि इन दिनों गेहूं और गन्ने की फसलों को सिंचाई की जरूरत है। बिजली न मिलने से सिंचाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

कुरऊ बिजली उपकेंद्र में बुधवार को रायपुर निवासी अमरपाल नाम का युवक लाइन जोड़ने गया था। यहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। अमरपाल पावर कॉरपोरेशन का कर्मचारी नहीं था। इसके बाद भी वह उपकेंद्र के अंदर जाकर फीडर तक पहुंच गया इसका अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है। इस समय कुरऊ के गांव सनाय, अन्ना, भरकुइया, दहेमी, कुरऊ समेत करीब आठ गांवों में बिजली सप्लाई ठप है। यहां बता दें इन दिनों विभिन्न मांगों को लेकर पावर कॉरपोरशन के संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं। काफी संख्या में कर्मचारी लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लेने गए हुए हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार को भी फीडर ठीक नहीं हो सका और सप्लाई ठप रही। किसानों का कहना है कि बिजली न मिलने से सिंचाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

-
ये बोले किसान
फिलहाल तो फीडर में खराबी है।अगर फीडर ठीक भी होता है तब भी बिजली सप्लाई नहीं मिलती। लो वोल्टेज के कारण नलकूप नहीं चल पाते। फसलों की सिंचाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश
-
इन दिनों धान के साथ गन्ने की फसल के लिए भी सिंचाई की जरूरत है। इलाके में गन्ने और धान की फसल बहुतायत में होती है। बिजली न मिलने से समस्या होती है।
-नन्हे अली
-
यह पहली बार नहीं है कि जब किसी लोकल फाल्ट के कारण बिजली सप्लाई ठप हुई हो। अक्सर इसी तरह से सप्लाई ठप रहती है। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी सुनते ही नहीं हैं।
-खेमकरन
-
लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज के साथ अक्सर लाइनें टूट कर गिर जाया करती हैं। इससे सिंचाई तो प्रभावित होती ही है। इसके साथ ही लाइनें टूट कर गिरने से जान का खतरा रहता है।

- राजेंद्र सिंह
-
संविदा कर्मचारी हड़ताल पर है इस कारण कुछ समस्या आ रही हैं। बुधवार को अमरपाल नाम का युवक कुरऊ उपकेंद्र में लाइन ठीक करने किसके कहने पर पहुंचा इसकी जांच कराई जा रही है। फीडर में खराबी के कारण कुछ गांवों में सप्लाई प्रभावित हुई है।
-जगदीश, एसडीई नवादा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed