{"_id":"635ecb8004b8d3611d033a5d","slug":"elderly-woman-murdered-with-sharp-weapon-badaun-news-bly502294994","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या
विज्ञापन
कनुआ खेड़ा गांव में घर के बाहर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं/ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव कनुआ खेड़ा में शनिवार रात 65 वर्षीय महिला जावित्री देवी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली रहती थी। रविवार शाम जब मोहल्ले के बच्चों ने उनका शव कमरे में पड़ा देखा, तो इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम कनुआखेड़ा निवासी जावित्री देवी अपने दो कमरों के मकान में अकेली रहती थी। उसके चार बेटे हैं, जिनमें दो जेल में हैं और दो बाहर रहते हैं। उनके पति अमर सिंह की चार साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। तब से वृद्धा अकेले ही गांव में रहकर अपना पेट पाल रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार शाम मोहल्ले के कुछ बच्चे उसके घर के सामने क्रिकेट खेल रहे थे। तभी उनकी गेंद महिला के घर में चली गई। बच्चे गेंद लेने गए तो उन्होंने एक कमरे में महिला का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। उनके शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर फैजगंज बेहटा प्रदीप कुमार विश्नोई पहुंच गए।
पुलिस के मुताबिक महिला की किसी धारदार हथियार से सिर में वार कर हत्या की गई है। महिला के हाथ की एक उंगली भी कटी मिली है, जो उसके पैरों के नजदीक पड़ी थी। माना जा रहा है कि हत्यारे से संघर्ष करते समय से यह कटकर गिर गई होगी। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह से उन्होंने महिला के घर में किसी को आते-जाते नहीं देखा। इससे माना जा रहा है कि उसकी हत्या शनिवार रात में की गई है।
विज्ञापन
सूचना पर महिला का होमगार्ड बेटा धर्मवीर भी पहुंच गया। बाद में एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर थाने की टीमें लगाकर जल्द इसका खुलासा करने के निर्देश दिए। महिला के बेटे सत्यवीर ने गांव के ही नेत्रपाल, उसके बड़े भाई रामबहादुर और उसके बेटे अजय बाबू के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हत्या के मामले में जेल में हैं दो बेटे
जावित्री देवी का बड़ा बेटा धर्मवीर होमगार्ड है। वह अपने बीबी बच्चों के साथ चंदौसी में रहता है और वहीं से आकर एसडीएम बिसौली के यहां ड्यूटी करता है। दूसरा बेटा सत्यवीर अपनी पत्नी बच्चों के साथ मुरादाबाद में रहकर मजदूरी करता है, जबकि छोटे बेटे किशन सिंह और विक्रम सिंह एक हत्या के मामले में जेल में हैं। साल 2017 में गांव के ही नेत्रपाल की बेटी की जलने से मौत हो गई थी। नेत्रपाल ने उसके दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
हत्या में नजदीकियों पर भी शक
महिला की हत्या में अब तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। इसमें पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। कुछ समय पहले जिसकी बेटी की हत्या के आरोप में महिला के दो बेटे जेल में हैं, उसने महिला के साथ मारपीट की थी। उसमें आरोपी नेत्रपाल के खिलाफ एफआईआर हुई थी। महिला की उम्र 65 साल थी। ऐसे में उसकी हत्या करने से किसे फायदा हो रहा था, पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसमें नजदीकियों पर भी हत्या का शक है।
फैजगंज बेहटा के कनुआ खेड़ा में एक बुजुर्ग महिला की हत्या हुई है। लग रहा है कि उसे किसी धारदार हथियार से मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह स्पष्ट होगी। इसकी जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। बेटे ने गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। उस पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दज कर ली है। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात

कनुआखेड़ा गांव में महिला की हत्या के बारे में जानकारी लेते एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा। संवाद- फोटो : BADAUN