{"_id":"62e7e49cc03a1e7bba0bd146","slug":"elderly-woman-dies-to-shock-due-to-news-of-fire-in-shop-at-bisauli-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: कपड़े की दुकान में लगी आग, सदमे में बुजुर्ग महिला की हार्टअटैक से मौत, एक लाख का माल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: कपड़े की दुकान में लगी आग, सदमे में बुजुर्ग महिला की हार्टअटैक से मौत, एक लाख का माल राख
Mon, 01 Aug 2022 08:05 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बिसौली (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिसौली (बदायूं)
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 01 Aug 2022 08:05 PM IST
सार
बिसौली कस्बे में एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। दुकान के ऊपर की मंजिल में परिवार रहता है। जिस समय आग लगी उस वक्त परिवार के लोग सो रहे थे। जब ऊपर मंजिल पर धुआं पहुंचा तो परिवार वालों के होश उड़ गए। इसी सदमे में बुजुर्ग महिला की जान चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बदायूं के बिसौली कस्बे के मुख्य बाजार में रविवार रात अचानक एक दुकान में आग लग गई। जब यह खबर दुकान मालिक की 70 वर्षीय मां निर्मला देवी को पता चली तो सदमे में हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई। दुकान में आग लगने से करीब एक लाख का सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
कस्बे में मुख्य बाजार निवासी मनीष की चंदौसी क्लॉथ हाउस के नाम से कपड़े की दुकान है। उसके ऊपर बनी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। मनीष के मुताबिक रविवार रात करीब दो बजे अचानक शॉर्ट-सर्किट से उनकी दुकान में आग लग गई। उस वक्त परिवार के लोग सो रहे थे। जब ऊपर मंजिल पर धुआं पहुंचा तो परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने आसपास के लोगों को शोर मचाकर जगाया। कुछ ही देर में मौके पर तमाम लोग आ गए और वह आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।
विज्ञापन
इसी दौरान मनीष की 70 वर्षीय मां निर्मला देवी घबरा गईं। उन्होंने तबीयत बिगड़ने की जानकारी परिवार वालों दी, लेकिन जब तक परिवार वाले कुछ समझ पाते उससे पहले निर्मला देवी की हालत और बिगड़ गई। कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार वालों के अनुसार आग लगने के बाद निर्मला देवी घबरा गई थी और उन्हें सदमा भी लगा, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। बाद में लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से दुकान में करीब एक लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन