{"_id":"69f638707a1233619f0737d7","slug":"elderly-woman-dies-in-attack-by-pet-buffalo-while-feeding-it-badaun-news-c-123-1-bdn1036-162894-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चारा डालते समय पालतू भैंस के हमले में वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चारा डालते समय पालतू भैंस के हमले में वृद्धा की मौत
विज्ञापन
सहसवान में भैंस के हमले में वृद्वा की मौत के बाद शोकाकुल परिजन। स्रोत- ग्रामीण
बदायूं। सहसवान कस्बे के मोहल्ला मोहउद्दीनपुर में शनिवार सुबह चारा डाल रही 65 वर्षीय वृद्धा ओमवती पर पालतू भैंस ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज को ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
ओमवती पत्नी तोतीराम शनिवार सुबह करीब सात बजे अपनी भैंस को चारा डाल रही थीं। इसी दौरान भैंस ने अचानक रस्सी तोड़ ओमवती पर हमला कर दिया। भैंस ने वृद्धा को सींगों पर उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बड़ी मुश्किल से ओमवती को भैंस के चंगुल से बचाया।
घायल ओमवती को तत्काल परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही ओमवती ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।