फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Elderly Woman Dies After Falling from Roof in Risauli

Budaun News: रिसौली में छत से गिरकर वृद्ध महिला की मौत

Thu, 23 Apr 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Elderly Woman Dies After Falling from Roof in Risauli
बिल्सी। गांव रिसौली में छत से गिरकर एक 60 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। मृतका की पहचान कलावती पत्नी शीशपाल कश्यप के रूप में हुई है। घटना सोमवार शाम की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सोमवार शाम करीब आठ बजे गांव की मोहनपट्टी में जितेंद्र सोलंकी की बेटी की शादी की दावत चल रही थी। कलावती भी दावत में आई थीं। घर में बच्चे नहीं दिखने पर उन्हें देखने वह छत पर चली गईं। बच्चों के न मिलने पर जब वह नीचे उतर रही थीं, तभी उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल कलावती को परिजन तत्काल उझानी के एक निजी अस्पताल ले गए।अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed