{"_id":"6a53f27baf49866ae30de2a9","slug":"elderly-resident-of-long-stay-home-dies-under-suspicious-circumstances-badaun-news-c-123-1-ba11032-168310-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लॉन्ग स्टे होम में रह रहे वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लॉन्ग स्टे होम में रह रहे वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
बिनावर। थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव घटपुरी के निकट संचालित लॉन्ग स्टे होम में रह रहे एक वृद्ध की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
दिव्यांग विभाग की ओर संचालित लॉन्ग स्टे होम में रह रहे आले रजा 72 वर्ष की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। सेंटर के केयरटेकर रितेष तिवारी ने बताया कि सुबह में वृद्ध ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी। कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई। इसके बाद तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई। मृतक को जनवरी 2022 में मानसिक रोगी अस्पताल बरेली से इस केंद्र में लाया गया था। वह बेसहारा होने के कारण यहीं रह रहा था।
सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद