{"_id":"691cadbdce92b661fd0cb7e2","slug":"elderly-people-are-wandering-for-months-for-pension-badaun-news-c-123-1-sbly1001-151125-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पेंशन के लिए महीनों से भटक रहे बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पेंशन के लिए महीनों से भटक रहे बुजुर्ग
Tue, 18 Nov 2025 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
रामबेटी
बदायूं। समाज कल्याण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 82,125 वृद्धजन वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थी हैं, सभी को नियमित रूप से योजना में जोड़ा गया है। विभाग का दावा है कि जिले में वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित एक भी आवेदन लंबित नहीं है। बावजूद इसके जिले के सैकड़ों वृद्धजन पेंशन न मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं।
उसावां के ध्यानपाल सिंह, रिजौला के महेश ने बताया कि दवाइयों, खाने-पीने और दैनिक जरूरतों के लिए वे पेंशन पर ही निर्भर रहते हैं। पिछले कुछ महीनों से पेंशन समय पर न आने के कारण उन्हें उधार लेकर घर चलाना पड़ रहा है। यहीं हाल अन्य वृद्धजनों का है। उनका कहना है कि विभागीय दावों के विपरीत जमीनी स्तर पर भुगतान में लगातार देरी हो रही है। जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-- -- पेंशनधारकों ने बताई अपनी-अपनी समस्या-- --
उम्र बढ़ने के साथ दवाइयों का खर्च और बढ़ गया है, लेकिन पेंशन महीनों से नहीं आई। महीनों से विकास भवन के चक्कर काट रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं। पेंशन पर ही गुजारा है। दो महीने से दवाइयां उधार चल रही हैं। दफ्तर जाते हैं तो बोलते हैं आ जाएगी, लेकिन कब इसका पता नहीं। - रामबेटी, नवीगंज नगला
विज्ञापन
मैं बूढ़ा हूं, बार-बार आने-जाने की हिम्मत नहीं बची। फिर भी पेंशन न आए तो जाना पड़ता है। समाज कल्याण विभाग में अधिकारी मिलते नहीं और न ही कोई सुनवाई होती है। विकास भवन जाने पर गाड़ी का किराया अलग देना पड़ता है। कई बार दौड़ने के बाद भी विभाग के अधिकारी समस्या का निदान नहीं कर रहे हैं। -महेंद्र सिंह, समरेर
हम बूढ़े हुए, लेकिन बोझ नहीं बनना चाहते। चार बार विकास भवन जाकर समस्या के समाधान का प्रयास किया है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पेंशन मिल जाए तो अपनी दवा और कपड़ा खुद ले लें, लेकिन महीनों से पेंशन रुकी है। इससे मुझे और परिवार को काफी परेशानी होती है। -अमर सिंह, म्याऊं
समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धजनों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। अगर किसी पात्र व्यक्ति को पेंशन नहीं मिल रही है तो वह विभागीय अधिकारियों से बात करें। अगर वहां पर समस्या का समाधान न हो, तो अवगत कराए। जनपद स्तर पर होने की समस्या का समाधान कराया जाएगा। -केशव कुमार, सीडीओ
फैमिली आईडी से मिलेगा फायदा, बिना आवेदन किए मिलने लगेगी पेंशन
एक परिवार एक पहचान के लिए सरकार की ओर से फैमिली आईडी बनाई जा रही है। इस आईडी से लोगों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। यूपी कैबिनेट की ओर से लिए गए फैसले से फैमिली आईडी की अहमियत और ज्यादा बढ़ गई है। अब 60 साल की उम्र होते ही स्वत: ही वृद्धजनों को पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। संबंधित विभाग की ओर खुद ही पेंशन के लिए आवेदन दिया जाएगा। केवल इसके लिए संबंधित व्यक्ति से विभाग सहमति लेगा।