फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Elderly man who had come to court for a hearing dies after being hit by a bike

Budaun News: बाइक की टक्कर से कोर्ट की तारीख पर आए बुजुर्ग की मौत

Thu, 05 Mar 2026 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly man who had come to court for a hearing dies after being hit by a bike
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी 70 वर्षीय राधेश्याम बृहस्पतिवार को कोर्ट में तारीख करने शहर आए थे। देर शाम को लौटते समय सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक के पास बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे। बताया कि वह सुबह तारीख करने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे। पुलिस ने सूचना दी कि उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई है। जिसके परिवार के लोग जिला मुख्यालय को रवाना हुए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed