{"_id":"6ae4f2dcbfbb68ae600236b2","slug":"elderly-man-injured-after-being-hit-by-a-dcm-truck-dies-badaun-news-c-123-1-sbly1006-176644-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीसीएम की टक्कर से घायल हुए वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीसीएम की टक्कर से घायल हुए वृद्ध की मौत
विज्ञापन
मृतक राजेंद्र प्रसाद का फाइल फोटो।
- फोटो : File Photo
बिल्सी। शाहबाद-बिल्सी हाईवे पर स्थित गांव गुधनी के पास सड़क पार करने के दौरान डीसीएम की टक्कर से घायल हुए वृद्ध की शुक्रवार को बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई।
गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (65) पुत्र माखनलाल रविवार सुबह करीब छह बजे अपने धर्मकांटे गुधनी से पैदल गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गुधनी गांव के पास सड़क पार करने लगे, तभी बिल्सी की ओर से तेज गति से जा रही डीसीएम ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राजेंद्र प्रसाद उछलकर काफी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया था। बरेली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उनका कछला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से बिल्सी पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।