फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Elderly man dies and cousins sisters critically injured after container truck overturns in Badaun

बदायूं में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर पलटने से बुजुर्ग की मौत, चचेरी-तहेरी बहनें गंभीर रूप से घायल

Tue, 25 Aug 2026 05:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 25 Aug 2026 05:29 PM IST
सार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हादसा हो गया। हजरतपुर मोड़ रोड पर तेज रफ्तार कंटेनर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई और दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन
Elderly man dies and cousins sisters critically injured after container truck overturns in Badaun
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सड़क किनारे बकरियां चरा रहे बुजुर्ग और उनके परिवार की चचेरी-तहेरी बहनें दब गईं। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई और दोनों बहनें घायल हो गईं। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्राम ग्योति निवासी रतिराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी संध्या और उनकी भतीजी राधा पुत्री रामरतन हजरतपुर मोड़ रोड पर अवधेश के भट्ठे के सामने बकरियां चरा रही थीं। उनके चाचा रघुवीर के साथ दोनों बच्चियां गई थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे हजरतपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसकी चपेट में आकर रघुवीर (60 वर्ष) की मौत हो गई। 
विज्ञापन


दोनों बच्चियों की हालत गंभीर 
हादसे में दोनों बच्चियां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बताया गया कि हादसे को मृतक के भतीजे पप्पू और रामरतन ने भी देखा। घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची हजरतपुर पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी ली। परिजनों ने थाना हजरतपुर पहुंचकर अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच के साथ चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed