{"_id":"69efc3b962a0aa352c0d237f","slug":"elderly-man-dies-after-falling-from-roof-during-wedding-procession-badaun-news-c-4-1-bly1048-873239-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बरात में छत से गिरकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बरात में छत से गिरकर वृद्ध की मौत
Tue, 28 Apr 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
गुड़लिया। एक बरात में छत से गिरकर वृद्ध की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है।
थाना मूसाझाग क्षेत्र की नगर पंचायत गुलड़िया निवासी 60 वर्षीय रक्षपाल सिंह पटेल की शाहजहांपुर के जलालाबाद में एक बरात में शामिल होने गए थे, जहां उनकी गिरकर मौत हो गई। रविवार शाम वह गांव के ही दीपक पाल की बरात में शामिल होने गए थे। सोमवार तड़के बरातियों के शोर मचाने पर गहरी नींद में सो रहे रक्षपाल हड़बड़ाहट में उठे और अंधेरे में सीढ़ियों का अंदाजा न लगने से छत से नीचे गिर गए। गंभीर सिर में चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के घर महज दस दिन बाद भतीजी की शादी होनी थी, जिसकी जिम्मेदारी वही संभाल रहे थे। संवाद