{"_id":"6a9f1e758b0295b07f0bb290","slug":"ekadashi-was-observed-three-days-after-janmashtami-badaun-news-c-123-1-sbly1001-172582-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जन्माष्टमी के तीन दिन बाद मनाई गई एकादशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जन्माष्टमी के तीन दिन बाद मनाई गई एकादशी
विज्ञापन
इस्लामनगर -- जन्माष्टमी के बाद एकादशी के अवसर पर कस्बे के प्रमुख मार्गों पर प्रथा के अनुसार फूल
बदायूं। शहर में सोमवार को एकादशी उल्लास के साथ मनाई गई। जन्माष्टमी के मुकाबले एकादशी पर शहर के मंदिरों में सजावट का नजारा काफी अलग दिखाई दिया। छोटे-बड़े लगभग सभी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कहीं रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से मंदिर जगमगा रहे थे, तो कहीं इलेक्ट्रॉनिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं।
शहर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तीन दिन बाद सूतक समाप्त होने के बाद एकादशी मनाने की परंपरा है। इसी के चलते हर वर्ष एकादशी पर मंदिरों में विशेष सजावट और पूजा-अर्चना की जाती है। सोमवार को भी शहर में इसकी तैयारियां दिनभर चलती रहीं। मंदिरों को फूलों, बिजली की झालरों और रंगीन रोशनी से सजाया गया। शाम को सूरज ढलते ही एक के बाद एक मंदिर रोशनी से जगमगाने लगे।
शहर के गली-मोहल्लों में स्थित छोटे मंदिरों में भी विशेष सजावट की गई। देवी-देवताओं को नवीन वस्त्र पहनाकर आभूषणों से अलंकृत किया गया। मंदिरों में फूलों की सजावट के साथ रंग-बिरंगी रोशनी की व्यवस्था की गई। प्रमुख मंदिरों के आसपास की सड़कों और गलियों में भी सजावट का असर दिखाई दिया। शाम के बाद श्रद्धालु परिवार के साथ मंदिरों में पहुंचने लगे।
विज्ञापन
मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। रात आठ बजे के बाद प्रमुख मंदिरों में भीड़ और बढ़ गई। बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, गौरीशंकर मंदिर और रघुनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही देर रात तक बनी रही। कई लोग परिवार के साथ पहुंचे और मंदिरों में दर्शन करने के बाद झांकियों का आनंद लिया।
-- -- -- --
मंदिरों के आसपास रही चहल-पहल
एकादशी के चलते शहर के मंदिरों के आसपास देर शाम से ही चहल-पहल बढ़ गई। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मंदिर के बाहर भी लोगों का जमावड़ा रहा। बच्चों और महिलाओं में सजावट देखने को लेकर उत्साह रहा। मंदिरों में धार्मिक माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और भगवान के दर्शन किए। वहीं, मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था की गई।
आकर्षक झांकियों के साथ निकाली फूलडोल शोभायात्रा
इस्लामनगर। एकादशी के अवसर पर कस्बे के प्रमुख मार्गों पर प्रथा के अनुसार फूलडोल शोभायात्रा निकाली गई। फूलडोल की झांकियों में माता महाकाली अखाड़ा और राधा कृष्ण के ब्रजशाही चट्टों ने लोगों का मन मोह लिया। फूलडोल शोभायात्रा मेन बाजार, मोहल्ला होली, मोहल्ला टंकी, साहूकारा, आजाद चौक, मोहल्ला मुगल चौक, सराय होते हुए बाजार में जाकर मंदिर पर संपन्न हुई। इस अवसर पर मनोज वैश्य, ऋषि गुप्ता, चंदन, नितिन आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। संवाद