फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eighth day of work outs wisdom sacrifice

कार्य बहिष्कार के आठवें दिन सद्बुद्धि यज्ञ

Thu, 25 Feb 2016 08:02 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 25 Feb 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
Eighth day of work outs wisdom sacrifice
4800 रुपये के प्रारंभिक ग्रेड-पे के लिए लड़ाई लड़ रहे उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने कार्य बहिष्कार के आठवें दिन सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन पूजन किया। वहीं संकल्प लिया कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो दो मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी जाएगी।  
विज्ञापन

महासंघ की संघर्ष समिति के चेयरमैन नत्थूलाल शर्मा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग परिसर में चल रहे कार्य बहिष्कार के आठवें दिन आंदोलन ने नया रूप ले लिया। चेयरमैन ने कहा कि सरकार उनकी जायज मांगें मान लें, इसी मंशा से आंदोलन चलाया जा रहा है लेकिन उनकी मांगों के प्रति सरकार का अभी कोई सकारात्मक रुख नजर नहीं आया है। आज सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया है। इसके बावजूद सरकार नहीं मानेगी तो आरपार की लड़ाई के लिए दो मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। यहां घोषणा की गई कि शुक्रवार को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर एमसी पांडेय, आरएन मौर्य, बीबी सिंह, महक सिंह, सीपी सिंह रावल, यादराम गंगवार, राजीव शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed