फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eight-year-old girl accused of rape, no report filed

Budaun News: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

Fri, 13 Feb 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Eight-year-old girl accused of rape, no report filed
सिलहरी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने उसकी आठ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र पुलिस को दिया है। पुलिस ने अब तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि उसकी बेटी अपनी मौसेरी बहन के साथ बृहस्पतिवार को खेत से घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी को रास्ते से उठा लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची चीखी-चिल्लाई, लेकिन वहां कोई नहीं था। उसकी मौसेरी बहन घर पहुंची तो उसने देखा कि उसकी आठ साल की बहन नहीं है। इसके बाद परिवार के लोग उसको तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो बच्ची ने रोते हुए घटना बताई।
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ उझानी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीओ ने बताया कि खेत में बच्चे घुसकर फसल का नुकसान कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed