फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eight sanitation workers found absent, notice issued

Budaun News: आठ सफाई कर्मी मिले अनुपस्थित, नोटिस जारी

Thu, 19 Feb 2026 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 19 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Eight sanitation workers found absent, notice issued
बदायूं। जिला पंचायती राज अधिकारी के निर्देश पर सालारपुर ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों का एडीओ पंचायत की ओर से औचक निरीक्षण किया गया। इसमें ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। इसी को देखते हुए जिला पंचायती राज कार्यालय की ओर से इन सफाई कर्मियों को तीन दिन के अंदर कारण बताओ का नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायतों को साफ-सुथरा रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कई ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों से मिलीभगत कर सफाई कर्मी काम करने नहीं जाते हैं या कभी जाते हैं तो हर जगह की सफाई नहीं हो पाती है, इसके कारण ग्राम पंचायतों में लोगों को गंदगी के बीच मेें रहना पड़ता है। मंगलवार को ब्लॉक सालारपुर की पांच ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पुठी सराय में तैनात जितेन्द्र साहू और सचिन कुमार निरीक्षण के समय अनुपस्थित थे। इसके बाद ग्राम वासियों टीम को बताया यह लोग गांव में सफाई करने नहीं आते हैं, उनकी जगह पर रखे गए लोग भी कभी- कभी सफाई कार्य कराया जाता है। ग्राम पंचायत मोहम्मदी में सुनीता रानी, संतोष कुमार और धर्मपाल सफाई कर्मी पर तैनात निरीक्षण में तीनों सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले। ग्राम पंचायत घटवेहटी में सफाई कर्मी मदनमोहन भी निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले। ग्राम पंचायत मलिक पुर में तैनात सफाई कर्मी ज्योति भी निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिलीं। आठ सफाई कर्मियों को जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर कारण बताने का नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सफाई कर्मियों के अनुपस्थित मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है, जबाव न देने पर इनके खिलाफ आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यावर अब्बास, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed