फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eight quintals of fake sweets caught

Budaun News: आठ क्विंटल नकली मिठाई पकड़ी

Wed, 30 Oct 2024 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 30 Oct 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Eight quintals of fake sweets caught
उघैती। नकली मिठाई बाहर से लाकर जिले में खपाई जा रही है। मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने सहसवान कछला रोड से एक टेंपो में लाई जा रही 7.98 क्विंटल नकली मिठाई को बरामद किया। इसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा टीम ने अन्य दुकानों पर छापेमारी कर सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को टीम ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से पांच नमूने भरे गए। टीम ने खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। बिसौली स्थित रजा स्वीट्स से खोया, सहसवान कछला रोड से एक टेंपो में लाई जा जा रही 7.98 क्विंटल नकली मिठाई को बरामद किया। इस तरह से कुल तीन नमूना लिए गए, जो जांच को प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कार्रवाई करने वालों में सहायक आयुक्त (खाद्य) सीएल यादव, आरपी सिंह, माता शंकर बिन्द, सत्येन्द्र सिंह तोमर एवं आजाद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed