{"_id":"593ae7ec4f1c1b366e9c9112","slug":"eight-percent-fall-in-badayu-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में आठ फीसदी गिर गया रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में आठ फीसदी गिर गया रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल का 8.75 और इंटर का 6.51 फीसदी परिणाम नीचे आया
यूपी बोर्ड परीक्षा का इस साल रिजल्ट जिले में पिछले वर्ष की अपेक्षा गिर गया। कारण जो भी हो लेकिन रिजल्ट की गिरावट के पीछे सूबे की सत्ता परिवर्तन को भी एक वजह के रूप में देखा जा रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट 8.75 फीसदी गिरा है। वहीं, इंटर का रिजल्ट 6.51 फीसदी गिरा है।
इस साल हाईस्कूल का रिजल्ट 74.40 फीसदी रहा है। जबकि पिछले साल यह रिजल्ट 83.15 फीसदी था। इसी तरह इंटर कॉलेज को जो रिजल्ट पिछले साल 87.20 फीसदी था, वह इस बार घटकर 80.20 फीसदी रह गया है। विधानसभा चुनाव जब हो रहे थे, उसी दौरान यूपी बोर्ड परीक्षा भी हुई। गौरतलब है कि सपा सरकार में बोर्ड परीक्षा के दौरान अधिकारी सख्ती कुछ कम करते हैं। सूबे में भाजपा की सरकार बनी तो मूल्यांकन में भी इसका असर देखने को मिला। हालांकि डीआईओएस राकेश कुमार का कहना है कि बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर की गई सख्ती की वजह से नकल नहीं हो पाई। इसका असर भी रिजल्ट पर पड़ा है।
यह रही रिजल्ट की स्थिति
हाईस्कूल-
इस साल- 74.40 फीसदी
पिछले साल- 83.15 फीसदी घटा रिजल्ट- 8.75 फीसदी
इंटरमीडिएट-
इस साल- 80.69 फीसदी
पिछले साल- 87.20 फीसदी घटा रिजल्ट- 6.51 फीसदी