फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eight people injured in fighting and stone pelting

Budaun News: मारपीट और पथराव में आठ लोग घायल

Thu, 31 Aug 2023 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Eight people injured in fighting and stone pelting
तौलकपुर गांव में पानी के निकास को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव तौलकपुर में पानी के निकास को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। घरों की छतों से पथराव भी किया गया। इसमें दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए।
घटना सुबह करीब नौ बजे की है। तौलकपुर निवासी कोमिल राम और भगवान सिंह के बीच रास्ते में पानी के निकास को लेकर कहासुनी ने कुछ देर बाद ही मारपीट का रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों ने कोमिल पर हमला कर दिया। कोमिल के घायल होने की सूचना के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

रास्ते में ही दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। ऐसे में परिवार के कुछ लोगों ने छतों से पथराव शुरू कर दिया। कोमिल के अलावा उसके परिजनों में पत्नी तारावती, पुत्र आराम सिंह, राजवीर और नातिन काजल घायल हो गए। दूसरे पक्ष से गजराम, सुरेंद्र और गजराम की बहन कुसुमा को चोटें आईं। पथराव की वजह से गांव में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वाह्न दोनों पक्षों के घायल कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

-
शराब पीने से मना करने पर महंत की पिटाई
उझानी। पुरानी अनाज मंडी में शिव मंदिर के पास दो-तीन लोग बैठते हैं। महंत के बेटे प्रिंस ने दोनों को शराब पीने पर टोक दिया। इस बात पर दोनों ने महंत दिनेश सिंह की पिटाई कर दी। महंत ने बताया कि पुलिस से शिकायत कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed