{"_id":"6a6261df2deff1f7bd0d9fa6","slug":"eight-injured-in-attack-with-sticks-and-clubs-following-a-dispute-between-children-badaun-news-c-123-1-bdn1038-169159-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बच्चों के विवाद में लाठी-डंडों से हमला, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बच्चों के विवाद में लाठी-डंडों से हमला, आठ घायल
विज्ञापन
कादरचौक। गांव गरौलिया में बच्चों के बीच खेलते समय मामूली विवाद ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। एक ही परिवार के चचेरे-तहेरे भाइयों के बीच लाठी-डंडे चलने में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
घटना में एक पक्ष से ओमप्रकाश, जमुना देवी, चरण सिंह, कालीचरण, विपिन और तारावती घायल हुए। इनमें ओमप्रकाश और जमुना देवी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी पर चल रहा है। दूसरे पक्ष से राजेश और अनिल घायल हुए, जिन्हें भी उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।
बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच खेल के दौरान हुए विवाद में दोनों पक्षों के बड़े भी आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद