फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Education of students affected by flood

Budaun News: बाढ़ प्रभावित हो रही विद्यार्थियों की पढ़ाई

Tue, 18 Jul 2023 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 18 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Education of students affected by flood
बदायूं। रामगंगा और गंगा के बढ़ते जलस्तर से न सिर्फ ग्रामीण परेशान हैं, बल्कि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर भी संकट आ गया है। कई मार्गों पर पानी भरने से शिक्षक और विद्यार्थी विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो कई गांव के विद्यालयों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

जिले में बाढ़ और वर्षा का कहर शिक्षा व्यवस्था पर दिख रहा है। जिले के करीब 100 प्राथमिक व उच्च जूनियर विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर बाढ़ का असर है। वहीं कई गांवों में पानी भरा हुआ चल रहा है। ऐसे में शिक्षक और बच्चे गांव में नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में यहां पर पढ़ाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट चल रही है।
विज्ञापन

यहां के विद्यालयों में पहुंचना मुश्किल
सहसवान क्षेत्र के गांव वीर सहाय नगला, टोटपुर करशरी, परशुराम नगला, खागी नगला, भमरौलिया, उसहैत क्षेत्र के अहमद नगर बछौरा, असमया रफतपुर, बेहटी, कदम नगला, कमले नगला, ठाकुरी नगला, जटा, दातागंज क्षेत्र के गांव जलेबी नगला, अशोक नगला, नगला डालचंद्र, शेरपुर, पट्टीविजा,लालपुर खादर, हररामपुर, गाढि़या, नगरिया खनू, हजरतपुर, सकतपुर, सिमरिया, जरतौली, मौसमपुर, कादरचौक के गनियाई, जैतपुर पुख्ता, तेलिया नगला, पचौरी नगला, लल्सी नगला, पांडे नगला, कौआ नगला, खुडवारा जाने वाले रोड पर पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बारिश का पानी कई स्कूलों में आ गया था। इसको लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उन स्कूलों को शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही जहां पर बाढ़ आई हुई है, वहां पर पानी कम होने का इंतजार किया जाएगा। -स्वाती भारती, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed