फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education news in district.

Budaun News: आईटीआई में कैंपस प्लेसमेंट, 80 अभ्यर्थी चयनित

Sat, 13 Sep 2025 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 13 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
education news in district.
आईटीआई में लगे रोजगार मेला में साक्षात्कार देते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : mathura
सिलहरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सलारपुर में शुक्रवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। यह प्लेसमेंट इंडिया निप्पॉन इलेक्ट्रिकल लिमिटेड रेवाड़ी, हरियाणा कंपनी की ओर से कराया गया। इसमें 80 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इनको 15,109 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

कंपनी के प्रतिनिधि मुकेश सिंह ने कैंपस में अभ्यर्थियों को कंपनी के कार्यक्षेत्र, उत्पादन इकाई, प्रशिक्षण प्रणाली और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को समझाया कि कंपनी किस प्रकार से युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध कराती है। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में कुल 102 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

साक्षात्कार के जरिये 80 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप ट्रेनी पद पर नियुक्ति दी जाएगी। प्रत्येक चयनित अभ्यर्थी को 15,109 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि मेहनत और अनुशासन से छात्र अपने जीवन में सफलता अर्जित करेंगे। इस आयोजन में सचिन कुमार सिंह, अजीत कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

आईटीआई में लगे रोजगार मेला में साक्षात्कार देते अभ्यर्थी। संवाद

आईटीआई में लगे रोजगार मेला में साक्षात्कार देते अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed