फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Education is a powerful means of empowering women's power

शिक्षा ही महिलाओं को अधिकार दिलाने का एकमात्र माध्यम

Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Education is a powerful means of empowering women's power
कार्यक्रम को संबोधित करतीं एसडीएम ज्योति शर्मा, मंच पर बैठे सीओ और प्रभारी निरीक्षक। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली (बदायूं)। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई बसई में मंगलवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। जिसमें पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने छात्राओं को कानूनों की विभिन्न जानकारियां दीं। अधिकारियों ने छात्राओं को महिला हेल्पडेस्क सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी बताए। एसडीएम ज्योति शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही महिला शक्ति को उनके अधिकार दिलाने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले हुए कार्यक्रम में एसडीएम ज्योति शर्मा ने कहा कि छात्राओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को स्वयं की शक्ति को पहचान कर निरंतर आगे बढ़ने की सलाह दी।
विज्ञापन

सीओ विनय कुमार सिंह चौहान ने कहा कि सभी छात्राओं को उनकी रक्षा के लिए बने कानूनों की जानकारी होना आवश्यक है। चौहान ने कहा कि छात्राओं को स्वयं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। असुरक्षित महसूस होने पर वे महिला हेल्पलाइन का सहारा ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने साइबर अपराधों से बचने व यातायात के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने महिला हेल्पडेस्क, डायल 1076, डायल 112 आदि के बारे में बताया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने संचालन करते हुए छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया। इस अवसर पर शिक्षक सुधाकर शर्मा, अमित शर्मा, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
मैं आज से ही अपने अधिकारों व कानूनों के प्रति सजग होने का पूर्ण प्रयास करूंगी। साथ ही महिलाओं को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करूंगी।
-राधा
छात्राओं को खुद के साथ अन्याय के खिलाफ सशक्त होकर खड़ा होने की जरूरत है। महिला सुरक्षा के लिए बने कानूनों व हेल्पलाइन की जानकारी छात्राओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य करेगी।
-सोनाक्षी गौतम
आज के दौर में भी अभिभावक लड़कियों को घर से बाहर निकलते समय काफी चिंतित रहते हैं। आज आवश्यकता इस बात की है कि अभिभावक और छात्राएं महिला शक्ति के लिए बने कानूनों व नियमों का उपयोग व पालन करें।

-रेशु शर्मा
यातायात के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। हमारा दायित्व बनता है कि महिला सुरक्षा को बने कानूनों, हेल्पलाइन व यातायात नियमों के बारे में जानकारी औरों के साथ भी साझा करें।
-लक्ष्मी रानी

कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद

कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed