{"_id":"62eaccd3b89e0463c45120d7","slug":"education-badaun-news-bly493425799","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: निरीक्षण में खुली प्राधमिक स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था की पोल, एसडीएम को ‘खंडहर’ में पढ़ते मिले बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: निरीक्षण में खुली प्राधमिक स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था की पोल, एसडीएम को ‘खंडहर’ में पढ़ते मिले बच्चे
Thu, 04 Aug 2022 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:00 AM IST
सार
एसडीएम को निरीक्षण में 124 पंजीकृत बच्चों में से मौके पर 60 बच्चे मिले। अधिकतर बगैर यूनिफॉर्म के बैठे हुए थे। यहां पढ़ाई का स्तर भी काफी निम्न मिला। एसडीएम ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय की दशा बेहद नाजुक है, फिर भी शिक्षा विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
बिल्सी नगर क्षेत्र के स्कूल का निरीक्षण करते एसडीएम प्रवर्धन शर्मा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिल्सी में बुधवार को एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने नगर क्षेत्र के मोहल्ला संख्या आठ के प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चे खंडहरनुमा भवन में पढ़ते मिले। स्कूल में न तो कोई शौचालय था और न ही हैंडपंप लगा था।
विज्ञापन
एसडीएम करीब 11 बजे प्राथमिक स्कूल पहुंचे। शिक्षा मित्र सीमा बी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरपाल सिंह ने बताया कि स्कूल में 124 बच्चे पंजीकृत है। मौके पर 60 बच्चे मिले। अधिकतर बगैर यूनिफॉर्म के बैठे हुए थे। यहां पढ़ाई का स्तर भी काफी निम्न मिला। एसडीएम ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय की दशा बेहद नाजुक है, फिर भी शिक्षा विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा वह इस विद्यालय की स्थिति से उच्चाधिकारियों अवगत कराएंगे, ताकि जर्जर भवन का निर्माण शीघ्र हो सके। इधर स्कूल के स्टाफ ने बताया कि स्कूल के भवन के संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया है, मगर किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन