{"_id":"6287e7608217a35ca63af55f","slug":"education-badaun-news-bly485561039","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापक ने एआरपी से की अभद्रता, सीडीओ से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अध्यापक ने एआरपी से की अभद्रता, सीडीओ से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बृहस्पतिवार को दातागंज के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा बीईओ से अभद्रता करने के बाद एक और मामला सामने आया है। इसमें कादरचौक के एक शिक्षक ने ही एआरपी से अभद्रता कर डाली। एआरपी का आरोप है कि शिक्षक ने उनको जान से मारने से लेकर चारित्रिक हनन तक की धमकी दे डाली।
विकास क्षेत्र कादरचौक में तैनात एआरपी राघवेंद्र पाल सिंह ने सीडीओ से शिकायत करते हुए कहा है कि 18 मई को उन्होंने असरासी में स्थित कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर प्राथमिक विद्यालय चौडेरा की सहायक अध्यापक शासनादेश के अनुसार अवैधानिक रूप से कम्पोजिट विद्यालय में तैनात मिले। जब उनसे उपस्थिति रजिस्टर मांगा गया तो उन्होंने अलग उपस्थिति रजिस्टर दिखाया, जबकि सभी स्टाफ का एक ही रजिस्टर होना चाहिए। इस संबंध में दूसरे सहायक अध्यापक से बात की तो उन्होंने अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी से लेकर चारित्रिक हनन का आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दी। एआरपी का आरोप है कि जब इस संबंध में बीईओ कादरचौक अमोल कुमार अग्रवाल को जानकारी दी तो उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस पर सीडीओ से मामले की शिकायत की है।
इस संबंध में बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है, अगर शिक्षक ने अभद्रता की है तो गलत है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।