फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

स्पष्टीकरण मांगा तो बीईओ से भिड़ गया शिक्षक, गाली-गलौज और मारपीट

Fri, 20 May 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
education
दातागंज। ब्लॉक समरेर के प्राथमिक विद्यालय नगरिया खुर्द के निरीक्षण में खामियां मिलने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगना बीईओ को भारी पड़ गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने स्पष्टीकरण तो नहीं दिया, लेकिन बीईओ के कार्यालय पहुंच कर उनको हड़काने के साथ गालियां दीं और विरोध करने पर मारपीट कर दी। बीएसए के निर्देश पर बीईओ ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

समरेर ब्लॉक के नगरिया खुर्द प्राथमिक विद्यालय का करीब सप्ताह भर पहले बीईओ भूपेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया था। स्थलीय निरीक्षण में उनको तमाम खामियां मिलीं, इस पर बीईओ ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामपाल को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब कर लिया। रामपाल ने नोटिस का तो कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर वह समरेर ब्लॉक मुख्यालय स्थित बीईओ के कार्यालय पहुंच गया। आरोप है कि रामपाल ने बीईओ को हड़काते हुए कहा कि बीस साल की नौकरी में अब तक किसी की उससे स्पष्टीकरण मांगने की हिम्मत नहीं हुई। इस पर बीईओ ने उसको कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्रवाई की चेतावनी पर शिक्षक का पारा चढ़ गया उसने गाला-गलौज करते हुए बीईओ से हाथापाई और मारपीट कर दी।
विज्ञापन

हंगामा होने पर कार्यालय के अन्य लोगों और यहां मौजूद शिक्षकों ने बीच-बचाव किया। बीईओ भूपेंद्र सिंह ने सूचना मोबाइल पर कॉल करके बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। बीएसए ने पूरे प्रकरण में सीओ प्रेम कुमार थाना को सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर आ गई, लेकिन तब तक शिक्षक रामपाल वहां से जा चुका था। बीएसए के निर्देश पर बीईओ ने शिक्षक रामपाल के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, धमकी देने, मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बीईओ और शिक्षक के बीच हुए विवाद के संबंध में तहरीर आई है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
-प्रेम कुमार थापा, सीओ दातागंज
-
प्राथमिक विद्यालय नागरिया खुर्द का मामला मेरी जानकारी में है। इसमें जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed