{"_id":"627d0b2816ba2e30c57f2a10","slug":"education-badaun-news-bly4845506148","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लगाई पाठशाला, परखी शिक्षा की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लगाई पाठशाला, परखी शिक्षा की गुणवत्ता
विज्ञापन
संविलित विद्यालय आमगांव में बच्चों को पढ़ाती डीएम, पास में खड़े सीडीओ। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने परिषदीय विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षा की गुणवत्ता को गहनता से परखा। उन्होंने बच्चों से हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के विषयों से जुड़े कई सवाल पूछे, साथ ही ब्लैक बोर्ड पर सवाल लिखकर बच्चों से हल करवाए।
लखनपुर के विद्यालय में बच्चों की संख्या कम देखकर नाराजगी व्यक्त की। शिक्षकों को निर्देश दिए कि जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं, उनके अभिभावकों से मिलकर विद्यालय न आने का कारण पता लगाएं और अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें।
डीएम दीपा रंजन ने सीडीओ ऋषिराज, बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ ब्लॉक जगत के आमगांव में स्थति संविलित विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने यहां पर रसोई में रखे मसाले समेत अन्य सामग्री की गुणवत्ता व वैधता को चेक किया। पुस्तकालय में सभी प्रकार के कंप्टीशन से जुड़ी आवश्यक किताबें रखवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्हें यहां मध्याह्न भोजन बैठकर करने के लिए बनाया गया शेड अधूरा मिला, इस पर उन्होंने जल्द इसको पूरा कराने के निर्देश दिए। सचिव को निर्देश दिए कि खेल मैदान को जल्द ठीक कराएं। पंचायत सहायक, पुलिस चौकी प्रभारी और सचिव को साप्ताहिक बैठक करने के निर्देश दिए।
इसके बाद में डीएम ने अधिकारियों के गोद लिए गांव लखनपुर में पहुंकर संविलियन विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। यहां बच्चों की उपस्थिति में कमी पाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। कहा कि बच्चों की संख्या बढ़ाई जाए।