फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का संचालन कराया जाए बंद

Wed, 11 May 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
education
कलक्ट्रेट में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ में बैठक करतीं डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में बेसिक विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें नवीन शैक्षिक सत्र को ध्यान में रखते हुए नामांकन कराने पर विशेष बल दिया गया। कहा गया कि स्कूल में कायाकल्प के माध्यम से काम कराए जाएं। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन ने बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि नोटिस देकर ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूला जाए। डीएम ने कहा कि विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों, मलिन बस्तियों में संपर्क कर बच्चों के नामांकन कराए जाएं। जहां बच्चों की अपेक्षा अध्यापक कम हैं तो शासन को डिमांड कर शिक्षक बढ़ाने की मांग करें।
विज्ञापन

विद्यालय की भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए। डीएम ने कहा कि कायाकल्प के तहत जो भी कार्य पूरे हो चुके हैं और पोर्टल पर अपडेट नहीं किए गए हैं, उनसे संबंधित बीईओ को चेतावनी व कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
10-10 मॉडल स्कूल बनाए जाएं
डीएम ने सभी बीईओ को निर्देश दिए कि 10-10 मॉडल स्कूल बनाए जाएं, जहां स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, पेंटिंग, स्वच्छ शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाएं शामिल रहें। बच्चे नियमित रूप से साफ-सफाई के साथ यूनिफार्म पहनकर आएं। इसमें अच्छा कार्य करने वाले बीईओ, अध्यापकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed