फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

परामर्श सत्र में छात्राओं की समस्याओं का किया समाधान

Sun, 08 May 2022 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
education
गिंदो देवी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम मे मौजूद छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। यहां छात्राओं की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया गया। छात्राओं से महापुरुषों के जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे गए, इस कार्यक्रम में अंबिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा के निर्देशन में एनएसएस की ओर से परामर्श सत्र आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने अपनी-अपनी समस्याओं को वरिष्ठ प्रोफेसरों के सामने रखा, जिनका निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

बाद में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों व महापुरुषों के जीवन से संबंधित प्रश्नों को पूछा गया। इसमें छात्राओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. इंदु शर्मा, डॉ.सरला देवी चक्रवर्ती, डॉ.श्रद्धा यादव, डॉ. शुभी भसीन शामिल रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंबिका को प्रथम, सौम्या को द्वितीय और पल्लवी को तृतीय स्थान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इति अधिकारी, डॉ.अनीता सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed