फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

यूपी बोर्ड : बदायूं में ढाई लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Thu, 05 May 2022 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
education
राजकीय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन करते शिक्षक। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले में तेजी से चल रहा है। जिसके चलते जिले में लगभग ढाई लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। चार सेंटरों में से एक एसके इंटर कॉलेज पर मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। वहीं बृहस्पतिवार को नगला इंटर कॉलेज में काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म होने के बाद 23 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुरू हो गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में चार सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर 844 शिक्षकों द्वारा दो लाख 87 हजार 885 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक दो लाख 54 हजार 625 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है, जबकि 33 हजार 225 उत्तर पुस्तिकाओं मूल्यांकन का होना अभी बाकी है। वहीं बुधवार को एसके इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया। जबकि बृहस्पतिवार को नगला इंटर कॉलेज में भी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो जाएगा। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि सभी शिक्षक समय से मूल्यांकन का काम कर रहे हैं। यही वजह है मूल्यांकन काम समय से पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed