फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

टीईटी का आयोजन आज, केंद्रों पर तैयारी पूरी, अभ्यर्थी भी पहुंचे

Sat, 22 Jan 2022 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
education
राजकीय इंटर कॉलेज में टीईटी को लेकर की जा रही तैयारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में 20 केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में टीईटी (शिक्षक अहर्ता परीक्षा) का आयोजन होगा। इसमें 16121 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शिता से कराने के लिए प्रशासन के साथ विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं दूरदराज गांवों में रहने वाले अभ्यर्थियों ने शनिवार शाम से शहर में आना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

28 नवंबर को आयोजित होने वाली यूपी टीईटी पेपर लीक होने के चलते रद्द कर दी गई थी। अब ये परीक्षा रविवार को होगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से शहर के 20 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया है। जहां पर दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। पहली पाली सुबह दस से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी। जिले में निर्धारित 20 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में 9940 व द्वितीय पाली में 6181 कुल 16121 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन कराने को लेकर जिला प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं दूरदराज के गांवों से आने वाले अभ्यर्थियों ने शहर में रहने वाले परिचितों के यहां पर शनिवार शाम को आना शुरू कर दिया ताकि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच सके। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर संपूर्ण तैयारी कर ली गई है। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed