फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shikshamitra Service Terminated, Headmaster and Assistant Teacher Suspended of Primary School Changasi

शिक्षामित्र की सेवा समाप्त, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक निलंबित

Sat, 22 Jan 2022 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 22 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra Service Terminated, Headmaster and Assistant Teacher Suspended of Primary School Changasi
बदायूं में ब्लॉक म्याऊ के प्राथमिक विद्यालय चंगासी में निशुल्क वितरण को आईं किताबों को रद्दी में बेचने के मामले में बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षामित्र की सेवा समाप्त करने के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। मामले में दो सदस्यों की जांच टीम ने इन लोगों को किताबें रद्दी में बेचने के मामले में दोषी पाया है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय चंगासी से बृहस्पतिवार को एक टेंपो में भर कर सरकारी किताबों को रद्दी में बेचने के लिए कबाड़ी के यहां भेजा जा रहा था। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने टेंपो रोक लिया। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले में बृहस्पतिवार को ही खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा से शिकायत की गई।
विज्ञापन


प्रकरण बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच के लिए दो सदस्यों की कमेटी गठित कर दी। एसडीएम दातागंज राज शिरोमणि ने भी मामले में संज्ञान लिया। शुक्रवार को जांच टीम में शामिल ट्रेनी पीसीएस बीडीओ उदित नारायण और खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा चंगासी प्राथमिक स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने यहां ग्रामीणों से बात की और वायरल वीडियो के बारे में भी जानकारी जुटाई। जांच में पाया गया कि प्राथमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को किताबों का वितरण नहीं किया गया था। इन सरकारी किताबों को रद्दी में बेचा जा रहा था। जांच टीम को ग्रामीणों से काफी किताबें भी मिलीं। इसके बाद बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षामित्र जगतपाल की सेवा समाप्त कर दी है। इसके साथ ही प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed