{"_id":"61dc2c6a249ac126230e4eae","slug":"education-badaun-news-bly472063281","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माध्यमिक विद्यालयों की बनेगी चहारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माध्यमिक विद्यालयों की बनेगी चहारदीवारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जल्द ही जिले के चार माध्यमिक विद्यालयों की चहारदीवारी बनेंगी तो 35 स्कूलों में हार्वेस्टिंग सिस्टम लगेंगे।
जिले में कई राजकीय माध्यमिक विद्यालय ऐसे हैं जो बिना चहारदीवारी के संचालित हो रहे हैं। चहारदीवारी नहीं होने से जानवर, खुराफाती लोग स्कूल परिसर में घुस आते है। इसकी वजह से छात्र-छात्राओं समेत स्टाफ को परेशानी होती है, पर अब इन सबसे राहत मिल जाएगी।
राजकीय विद्यालय काफी लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहे। साल भर में मिलने वाली ग्रांट से भी इनका पुरसाहाल नहीं हो पा रहा था पर शासन के एक निर्णय से राजकीय शिक्षण संस्थानों के कायाकल्प की राह आसान होने जा रही है। जिले में 12 इंटर कॉलेज और 23 हाईस्कूल स्तर के राजकीय विद्यालय संचालित हैं। अब इनके कायाकल्प की तैयारी है। शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार से इन विद्यालयों को संवारने की पहल की है। इसके तहत जिले के सभी 35 विद्यालयों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। साथ ही जिले के चार माध्यमिक विद्यालयों राजकीय कन्या हाईस्कूल मंशानगला, राजकीय हाईस्कूल मामूरगंज, राजकीय हाईस्कूल भूंडी, राजकीय हाईस्कूल कादरवाड़ी में चहारदीवारी बनाई जाएगी।
-
शासन ने राजकीय स्कूलों की लिस्ट मांगी है। साथ ही संबंधित स्कूलों में क्या-क्या कमी है यह भी पूछा है। सूची बनाकर शासन को भेज दी है।
- डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस